समस्तीपुर:बाबा भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस सामाजिक न्याय दिवस के रुप में मनाया गया

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर भारतीय जनता पार्टी विभूतिपूर पूर्वी मंडल के महथी उत्तर शक्तिकेन्द्र के चूडापर दलित वस्ती में डाँ भीमराव अम्वेदकर जी की जयन्ती समरसता दिवस के रूप में मनाया गया मंडल अध्यक्ष बाबूसाहेब झा ने संबोधित करते हुए कहा डॉ भीमराव अम्बेडकर को बाबासाहेब नाम से भी जाना जाता है. अम्बेडकर जी उनमें से एक है, जिन्होंने भारत के संबिधान को बनाने में अपना योगदान दिया था. अम्बेडकर जी एक जाने माने राजनेता व प्रख्यात विधिवेत्ता थे. इन्होंने देश में से छुआ छूत, जातिवाद को मिटाने के लिए बहुत से आन्दोलन किये. इन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों को दे दिया, दलित व पिछड़ी जाति के हक के लिए इन्होंने कड़ी मेहनत की. आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरु के कैबिनेट में पहली बार अम्बेडकर जी को लॉ मिनिस्टर बनाया गया था. अपने अच्छे काम व देश के लिए बहुत कुछ करने के लिए अम्बेडकर जी को 1990 में देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया.
इस जयंती के अवसर पर दलित बच्चों के बीच काँपी,कलम, टाँफी का वितरण किया गया मैके पर महामन्त्री विनय कुमार सिंह,विधानसभा विस्तारक आजाद चन्द्रशेखर, पंचायत अध्यक्ष दीपक राय,नीलमणी सिंह आदि उपस्थित थे