गुलनाज की हत्या के खिलाफ सोमवार को भाकपा करेगी बिहार सरकार का पुतला दहन ।
मढ़ौरा ( सारण ) । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मढ़ौरा अंचल परिषद की ओर से दिनांक 23-11-2020 को बैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत रसुलपुर हबीब ग्राम के गुलनाज नामक लड़की की हत्या के खिलाफ और उससे संबंधित मांगों के समर्थन में विरोध मार्च ओल्हानपुर ग्राम के बजरंग चौक से निकालकर बिहार सरकार का पुतला दहन किया जाएगा । यह कार्यक्रम पार्टी के राज्य परिषद के आह्वान पर किया जा रहा है
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम सेपार्टी के जिला सचिव रामबाबू सिंह अंचल सचिव संजय कुमार सिंह सहायक अंचल सचिव भरत राय प्रो रजाक हुसैन ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया । उन्होंने आगे कहा कि बैशाली जिले के रसूलपुर हबीब के 20 बर्षीय लड़की गुलनाज के खिलाफ गांव के सामन्ती मिजाज़ के कुछ मनचले नौजवान छेड़खानी करते थे लड़की द्वारा इसका विरोध करने पर नौजवानों ने बलात लड़की को घर से बाहर निकालकर 30 अक्टूबर को किरासन तेल छिड़कर आग लगा दिया और वह 75% जल गयी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और गभीर स्तिथि को देखते हुए पटना पी0 एम0सी0 एच0 में भर्ती कराया गया जहा मौत और जीवन के बीच संघर्ष करते हुए 02 नवम्बर को उसने दम तोड़ दिया था । चांदपुर ओ0पी0 पुलिस को खबर के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाई नहीं किया गया जिससे आक्रोशित लोगों ने प्रर्दशन किया था । इसके विरुद्ध राज्य पार्टी के निर्देशानुसार मढ़ौरा भाकपा कल सोमवार को आक्रोश मार्च एवं पुतला दहन करेगी ।




Recent Comments