समस्तीपुर:ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो की मौत
#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट रोसड़ा रोड बूढ़ी गंडक नदी के बांध पर बालू से लदी ट्रक एवं बाइक की हुई सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौत मौके पर हो गई। एक महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई।जिसे स्थानीय लोगो की मदद से महिला को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।घायल महिला की पहचान थाने के सलखन्नी गाँव निवासी कैलाश पासवान की पत्नी सुनैना देवी 40 वर्ष के रूप में की गई। वही मृतक युवक सिंघिया घाट निवासी अकलू पासवान का पुत्र रामबाबू पासवान 25 वर्ष एवं जय नारायण पासवान का पुत्र 50 वर्ष कैलाश पासवान के रूप में पहचान किया गया ।
मौके पर आक्रोशित लोगों ने बांस बल्ला लगाकर रोड जाम कर दिया घटनास्थल पर इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत करा कर वार्ता कर जाम समाप्त कराने में जुटी हुई है,जाम स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, थाना अध्यक्ष असगर इमाम पुलिस बल मौजूद थे।




Recent Comments