समस्तीपुर:अगलगी में 15 एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल राख

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
शाहपुर पटोरी
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर उन्डी चौर स्थित बही पट्टी में बुधवार की दोपहर लगी आग से गेहूँ का बोझा सहित लगभग 15 एकड़ में आधे दर्जन से अधिक किसानों के खेत में लगी गेहूँ की फसल जलकर खाक हो गया । आग लगने की सूचना पर पहुँचे आसपास के गांवों के लोग एवं दमकलकर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । उक्त अगलगी से प्रभावित किसानों में लालन राय , राघवेन्द्र चौधरी , बसंत राय , टुनटुन राय , प्रमोद चौधरी , विनोद चौधरी , मोहन चौधरी , ब्रह्मदेव शर्मा आदि शामिल है ।
मौके पर पहुँचे किसान आग लगने का कारण रेपर मशीन से उठी चिंगारी से बताया जा रहा है । इस बाबत पूछे जाने पर अंचलाधिकारी इंद्रदेव पंडित ने बताया कि प्रभावित किसानों के नष्ट हुई फसलों का आकलन किया जा रहा है । आंकलन उपरांत मुआवजे की कार्रवाई की जायेगी
समस्तीपुर:अगलगी में 15 एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल राख




Recent Comments