
सारण :शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार क्रार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों को उपहार स्वरूप पुस्तक भेंट
#हरि किशोर सिंह :
मशरक (सारण)मशरक प्रखंड के कवलपुरा गांव मे अवस्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विधालय के प्रांगण मे आज रालोसपा के जिला युवा अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार क्रार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों को उपहार स्वरूप पुस्तक भेट किया गया ।जिला युवा अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महासचिव बिनोद बाबा व कोषाध्यक्ष आरजूनाथ तिवारी उर्फ साधू बाबा ने कहा कि हमारे पार्टी का मुख्य उद्देश्य है कि शिक्षा मे सुधार लाना इसी पर बिशेष रुप से ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि शिक्षा मे सुधार से ही हमारे समाज और देश का विकास होगा ।इस विधालय की वार्डन मधु कुमारी ने कहा कि हम सभी प्रखंड के ग्रामीण लोगों से यही मेरी निवेदन है कि अपने बच्चियों को हमारे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भेजे और हमारी बच्चियों की विकास हो हमारे विधालय मे अभी तक जितनी भी बच्ची पढ़ रही है उसके गुणवत्ता मे कितनी बदलाव आया है ये तो यहां के स्थानीय लोग व अभिभावक ही बता रहे हैं ।इस कार्यक्रम में बिशेष रुप से उपस्थित लोगों मे बुनियादी विधालय कवलपुरा के शिक्षक राजेश कुमार, उमेश कुमार व कार्यकर्ताओं मे प्रकाश रंजन ,उमेश सिह ,बेनजीत कुमार शिक्षक , ब्रजेश सिंह , मोहम्मद वजीर अंसारी , व्यास बिनोद पाण्डेय ने भी अपनी स्वर को गति देते हुए शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार को भोजपुरी के खोज में एक पंक्ति सबों के बीच गाकर सबका मन मोह लिया है ।




Recent Comments