जिला पार्षद मीणा अरुण ने फीता काट संस्थान का किया उद्घाटन

मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा उच्च विद्यालय के नजदीक श्रीराम पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का विधिवत शुभारंभ जिला पार्षद अध्यक्ष मीणा अरुण ने फीता काटकर किया। इस दौरान जिला पार्षद मीणा अरुण ने उपस्थित छात्र -छात्राओं को शुभकामनाएं दी और कहा की इस तरह की उच्च शिक्षा व्यवस्था सभी जगहों पर होना चाहिए, जहा बच्चो को किताबी ज्ञान के साथ ही न्यूज पेपर भी पढ़ाई जाए। वही डायरेक्टर आचार्य विकास पांडे ने कहा की अध्ययन केंद्र में बच्चो को सभी प्रकार से सुविधा और गुणवतापूर्ण शिक्षा के साथ ही धार्मिक पुस्तकों की ज्ञान और प्रतिदिन जिला राज्य और देश दुनिया की खबरों की ज्ञान के लिए सुबह की अखबारों से भी छात्र छात्राओं को रूबरू कराया जायेगा। वही कमजोर परिवार के छात्र छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। मौके पर नवीन द्विवेदी सहित कई गणमान्य उपस्थित व्यक्ति उपस्थित थे।