समस्तीपुर:कोर्ट फैसले को लेकर कर्मचारियों में हर्ष, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मनाई खुशिया

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
दलसिंहसराय: बिहार ग्रामीण बैंक के सेवा निवृत कर्मचारियों से लेकर वर्तमान के दर्जनो कर्मचारियों ने सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा पेंशन को लेकर दिए गए फैसले से खुशी की लहर है। कर्मचारियों ने कोर्ट के इस फैसलें को लेकर न्यायाधीश कुरियन जोशेफ को धन्यवाद दिया है।वही बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारी विजय कुमार साह, कुशेस्वर पंडित, शम्भु प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव ,अनिल कुमार सिन्हा, उदय चंद्र चौधरी, डीएन मेहता, रामदेव राम, शशिभूषण अग्रवाल, रामबालक सिंह आदि कर्मचारियों ने न्यायाधीश को धन्यवाद दिया हैं वही सभी कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशिया मनाई।
आपको बताते चले कि ग्रामीण बैंक कर्मचारियों को वर्ष 1987 से प्रवर्तक बैंकों के समान वेतन दिये जा रहे थे, परन्तु केंद्र सरकार इन कर्मचारियों को पेंशन समानता का लाभ नहीं दे रही थी। जिसको लेकर वह संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रहे थे। यहां तक कि कर्नाटक एवं राजस्थान उच्च न्यायालयों ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिया था। जिसे लेकर सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की थी। जिसका शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने निस्तारण कर दिया। अभी तक बैंक के कर्मचारियों को ईपीएफओ द्वारा अनुमन्य लगभग दो हजार प्रतिमाह की औसत से पेंशन मिल रही थी परन्तु यह निर्णय आने के बाद अब प्रत्येक कर्मचारी को लगभग 25 से 35 हजार प्रतिमाह पेंशन मिलने लगेगी। जस्टिस कुरियन की बेंच ने अपने दिये गये फैसले में सरकार को तीन माह के अंदर वर्ष 1993 की प्रवर्तक बैंकों में लागू पेंशन ग्रामीण बैंक कर्मियों को दिये जाने के आदेश किये हैं।