सारण :दूध क्रय- विक्रय कांड में पीड़ितों से मिले जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप
✍न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी
तरैया

राजधानी और आकूचक गाँव मे दूध क्रय -विक्रय को लेकर हुए मारपीट कांड में गुरुवार को जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह राजधानी और आकूचक गाँव पहुँचे और दोनों पिड़ित परिवारो से मिलकर शांति-व्यवस्था बहाल करने की अपील किया।और आश्वाशन दिया कि मामले की निष्पक्षता से जाँच होगी।आपलोग शांति व्यवस्था बहाल रखे। दोनों पक्षो की बात सुनने के बाद कहा कि सत्यता की जाँच कर मामले की सुलझाने तथा शांति व्यवस्था के लिये उचित पहल किया जायेगा।श्री सिंह ने कहा कि राजधानी और अकुचक गाँव मे ग्रामीणों ने आपबीती सुनायी और घटना पर अफसोस जताया।जिस पर दोनों गाँवो के लोगो से शांति बहाल करने की अपील किया गया। वही पोखरेरा गांव में सड़क दुर्घटना में मृत स्वछताग्रही के परिजनों से मिलकर सरकारी सहायता दोलवाने का आश्वाशन दिया।उक्त मौके पर राजकुमार सिंह कुशवाहा,धनवीर कुमार सिंह विक्कु,मो.मनौवर, रामाधार सिंह, विनोद मांझी,हरिन्द्र सिंह,अशोक पाठक आदि मौजूद थे।




Recent Comments