समस्तीपुर: भाजपा ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू:
विभूतिपुर:भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर द्वारा आज प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के नेता और मिशन मोदी अगेन PM 2019 के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार कर रहे थे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरटीपीएस कार्यालय के सामने, प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, अंचलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण, सहित पूरे प्रखंड मुख्यालय के परिसर को साफ किया। कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू, कुदाल, खुरपी भी लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में खरपतवार जो कि जंगल का रूप धारण कर चुकी थी, उसको भी काट कर, साफ सफाई किया। कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता राजीव रंजन कुमार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया गया है। और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम से आम लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, उत्तरी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्वी मंडल अध्यक्ष बाबू साहब, जिला पार्षद पति अभिषेक कुमार अनल,मंडल महामंत्री दीपक झा, रामनाथ झा, कृष्णमोहन झा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुरारी झा, कुंदन झा, मंडल महामंत्री दीपक झा, रामनाथ झा, कृष्णमोहन झा, राजू कुमार राय, बसंत कुमार, रामस्वार्थ महतो, शिव कुमार साह, पिंटू झा सुमन शेखर पार्थ, विकास पासवान, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे