समस्तीपुर:गरीबों के बीच समाजसेवी ने बांटे ऊनी वस्त्र 
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के चोरा टभका में165 गरीबों के बीच ऊनी वस्त्र में गर्म चादर समारोहपूर्वक वितरित किये गये।अध्यक्षता समाजसेवी श्याम किशोर कुशवाहा ने की।संचालन जागवली राय ने की।मौके पर प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने गरीबों की सेवा को ही सच्ची सेवा बताया।इस अवसर पर स्थानीय पंसस रीना देवी के सौजन्य से गरीबों के बीच गर्म चादर अतिथियों के हांथो वितरित किये गये।मौके पर स्थानीय जिला पार्षद पूनम देवी,शम्भू ठाकुर,मनोज कुमार राय,लालो पासवान,तरुण कुमार दास आदि थे।