
मढ़ौरा (सारण)। बुनियाद केंद्र मढ़ौरा में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का उद्घाटन हुआ। गुरूवार को मढ़ौरा एसडीएम निधि द्वारा फीता काट कॉमन सर्विस सेंटर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बुनियाद केंद्र कर्मी व सहायक उपस्थित थे। साथ ही एसडीएम ने बुनियाद केन्द्र का भी निरीक्षण कर आम लोगों की सुविधा के लिए बहाल व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और मौके पर उपस्थित केन्द्र कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया। कहा कि बुनियाद केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का और अधिक डिस्प्ले जरूरी जगहों पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए।सीएससी उद्घाटन के मौके पर एसडीएम ने कहा कि सीएससी की शुरुआत होने से अब लाभार्थियों को आधार से संबंधित सेवाएँ तथा अन्य ऑनलाइन सेवाएँ प्राप्त करने के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब आधार अपडेट, विभिन्न ऑनलाइन आवेदन एवं अन्य डिजिटल सेवाएँ बुनियाद केंद्र परिसर में ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं अन्य लाभार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।




Recent Comments