गोपालगंज :9 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
कटेया (गोपालगंज):– 
स्थानीय थाने की पुलिस एएसआई मतवर राम ने गुप्त सूचना के आधार पर 9 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पंचदेवरी पिकेट पर गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति यूपी की तरफ से शराब लेकर आ रहा है सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस एएसआई मतवर राम ने पुलिस बल लेकर पंचदेवरी में वाहन व पैदल चेकिंग प्रारंभ कर दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति पैदल एक झोला लेकर चला आ रहा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे बल के प्रयोग  द्वारा पकड़ा गया तलाशी के दौरान 7 बोतल बैगपाइपर व दो बोतल बंटी बबली मिला। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनवा टोला इमिलिया निवासी हरिशंकर कुशवाहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया।