बेतिया – गौनाहा:– *वित्तीय प्रभार को लेकर उत्पन्न हुई विवाद का डीपीओ ने किया जांच*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मध्य विद्यालय बेलसंडी में वितीय प्रभार को लेकर उत्पन्न हुई विवाद की जांच मंगलवार को स्थापना डीपीओ संजीव कुमार द्वारा की गई ।
जांचोपरांत डीपीओ ने बताया कि बेलसंडी विद्यालय का वितीय प्रभार उत्क्रमित उच्च विद्यालय थरूआ टोला पीपरा के प्रधान शिक्षक दिनेश चंद्र गिरी को दिया गया था । जिसकी दुरी बेलसंडी मध्य विद्यालय से करीब एक किलोमीटर दुर है । परंतु गौनाहा बीईओ विजय कुमार वर्मा ने सीठी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक फेकु राम को मध्य विद्यालय बेलसंडी का वितीय प्रभार देकर एमडीएम, पोशाक, छात्रवृत्ति जैसी महत्वपूर्ण कार्यों को बाधित किया है । इस संबंध में बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा जाऐगा । उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में एमडीएम, पोशाक, छात्रवृत्ति की राशि खत्म हो जाती है । उन्होंने कहा कि बेलसंडी मध्य विद्यालय से सिठी मध्य विद्यालय कि दुरी चार किलोमीटर से भी अधिक हैं न जाने किस प्रस्थिती में सीठी मध्य विद्यालय प्रधान शिक्षक को बेलसंडी मध्य विद्यालय का प्रभार सौंपा गया है । इस मामले कि जांच करने के उपरांत बेलसंडी मध्य विद्यालय का वितीय प्रभार दुसरे विद्यालय के प्रधान शिक्षक को दिया जाऐगा ।