बीईओ ने की निजी स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों की जांच

परवेज अख्तर/सिवान;

सिसवन (सिवान) : अत्यधिक ठंड को लेकर कक्षा एक से लेकर कक्षा बारवीं तक के जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश है। वहीं चैनपुर बाजार, मुबारकपुर के आधा दर्जन से अधिक निजी स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों के द्वारा आदेश की अवहेलना की जा रही है। इसकी शिकायत मिलने पर गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मीनू कुमारी ने चैनपुर स्थित विभिन्न निजी स्कूल तथा कोचिंग संस्थानों की जांच की जहां सभी कोचिंग संस्थान खुले पाए गए। बीईओ ने सभी कोचिंग संस्थानों एवं निजी स्कूलों के संचालकों को फटकार लगाते हुए तत्काल आदेश का पालन करने का निर्देश दिया एवं आगे से आदेश की अवहेलना नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
—