स्काउट एवं गाइड का प्रखंड स्तरीय पांच दिवसीय उत्सव गोरौल प्रखंड मे हुआ आयोजित
गोरौल(वैशाली)। वैशाली जिला में पहली बार स्काउट एवं गाइड का प्रखंड स्तरीय पांच दिवसीय उत्सव गोरौल प्रखंड क्षेत्र के मुर्गियां चौक स्थित संत लॉरेंस स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट एवं गाइड के झंडोत्तोलन व झंडा गीत से किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन उप समाहर्ता सुमीत कुमार, प्रमुख मुन्ना कुमार , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार,उप प्रमुख संजय प्रसाद सिंह प्रखंड प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मुखिया आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का संचालन स्काउट एवं गाइड के जिला आयुक्त ऋतुराज ने की। कार्यक्रमो के दौरान स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ की झांकी के अलावे देश भक्ती गीत सहित कई प्रकार की नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यकम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुय उप समाहर्ता श्री कुमार ने कहा कि प्रखंडो में इस तरह का आयोजन से बच्चों में एक जुटता के साथ सेवा का भाव उतपन्न होता है। स्काउट गाइड के माध्यम से छात्र,छात्रएं स्कूली शिक्षा के साथ साथ लोगो के प्रति सेवा,राष्ट के प्रति सजग होते है। वही प्रमुख मुन्ना कुमार ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से ही सुरक्षित शनिवार का आयोजन हुआ है। आज के दौर में हर छात्र,छात्राओ को स्काउट गाइड प्रशिक्षण की जरूरत है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान,सड़क सुरक्षा अभियान सेवा शिविर सहित अन्य अभियानों में भी स्काउट एवं गाइड के बच्चे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। अतिथियों का स्वागत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार एवं स्काउट गाइड के प्रखंड प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर मुखिया विकास कुमार, प्रखंड साधन सेवी कौसर परवेज खान संकुल समन्वयक मनोज कुमार स्काउट शिक्षक प्रणव कुमार, मनोज कुमार सिंह, नरेंद्र प्रसाद सिंह, उमेश प्रसाद मिश्र, हरि शंकर श्रीवास्तव, रंजीत कुमार, राजीव कुमार, ललित किशोर, अखिलेश कुमार सहित अन्य लोगो के अलावे कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस उत्सव में लगभग पांच सौ स्काउट एवं दो सौ गाइड भाग लिया।