अपने तन-मन धन को देश के लिए कर दे दान रे, अटल काब्यंजली सभा का हुआ आयोजन
तरैया(सारण)16.09.2018
नदिया न पिये कभी आपन जल रे,वृक्ष न खाए कभी अपन फल रे,अपने तन मन धन को देश के लिए कर दे दान रे।उक्त कविता के माध्यम से कवि मदन शर्मा ने प्रखण्ड के वाईडीबीएस कॉलेज परिसर में रविवार को विधासभा स्तरीय आयोजित अटल काब्यंजली सभा मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।सभा का उदघाटन पूर्व विधायक जनक सिंह ने किया।पूर्व विधायक ने किया।पूर्व विधायक ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी कविता मैं जी भर जिउ,मन भर जिउ,लौट कर आऊँगा, क्यो डरु।आओ फिर से दिया जलाये, बुझी हुई बाती को जलाये…कविता प्रस्तुत कर अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। गीता देवी, रामवती देवी, उर्मिला देवी एवं आशा देवी ने श्रद्धाजंलि गीत प्रस्तुत किया।जिससे उपस्थित लोगो की आंखे नम हो गयी।उक्त मौके पर अवकाश प्राप्त एचएम हरिशंकर सिंह,विधान सभा विस्तारक राम बहादुर राम,जिला प्रवक्ता मनोज कुमार गिरि,प्रखण्ड अध्यक्ष रामाधार सिंह,पानापुर अध्यक्ष सुरेन्द्र पंड़ित, इसुआपुर प्रखण्ड अधयक्ष शारदा प्रसाद सोनी,रामज्ञाश चौरसिया,रविन्द्र सिंह,रंजीत सिंह,बदरी नारायण सिंह,मोहन लाल गिरी,रीता देवी,रामावती देवी,नवल किशोर सिंह,विक्रमा सिंह,हेमन्त कुमार सिंह,उपेन्द्र सिंह,रणविजय सिंह,विजय शंकर सिंह ,अशोक राम व अन्य मौजूद थे।