सिवान :165 बोतल शराब के साथ सात गिरफ्तार, एक बाइक बरामद
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
सिवान : विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थलों पर छापेमारी कर 165 बोतल शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
साथ ही एक धंधेबाज के पास से बाइक भी बरामद की है। मैरवा थाना की पुलिस ने 84 बोतल शराब के साथ बाइक से सिवान की ओर जा रहे  ओरमा निवासी प्रद्युम्न कुमार को धरनी छापर के पास से गिरफ्तार किया। उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है। भगवानपुर हाट थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलहा अलिमर्दनपुर गांव में थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने दलबल के साथ शुक्रवार की देर शाम छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब के साथ गुलाबचंद चौधरी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। 
 सिसवन थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात 23 बोतल शराब के साथ सिसवन निवासी मुकेश राम एवं अजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बसंतपुर थाने की पुलिस ने रामपुर में एनएच 101 पर रामपुर निवासी सुमन कुमार तथा रंजन कुमार को बाइक से साथ कार्टन शराब ले जाते समय 180 एमएल की 35 बोतल अंग्रेजी शराब एवं बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंभीरार गांव के बिन टोली से 
स्थानीय पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर 180 एमएल की 18 बोतल विदेशी शराब के साथ गंभीरार निवासी सुनील कुमार बिन
को गिरफ्तार कर लिया।