मांझागढ़ गोपालगंज प्रखंड मुख्यालय इस्थित मांझागढ़ नई बाजार में प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लि0 के अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा सब्जी ब्यवसाय केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर गोपालगंज जिला सहकारिता पदाधिकारी रामनरेश पांडेय के द्वारा किया गया।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल,सचिव सुभाष प्रसाद , कॉपरेटिव बैंक मांझा गढ़ के सहायक प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह, प्रखंड सहकारिता विभाग के कार्यपालक सहायक राकेश कुमार, समिति सदस्य रमेन्द्र सिंह, बिरेन्द्र प्रसाद,कन्हैया प्रसाद,,सब्जी क्रेता, एवम बिक्रेता,तथा सब्जी उत्पादक किसान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।