किसानों को दी गयी योजनाओं की जानकारी
#परवेज अख्तर/सिवान,
सिवान : सरकार के बामेती के कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित गांवों में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के पदाधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरकार की किसानों के हित में चलाई जाने वाली विभिन्न कृषि हित योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं किसानों की समस्याओं को भी पदाधिकारियों ने सुना। साथ ही विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए विहित प्रपत्र को भी किसानों ने भरकर स्थानीय पदाधिकारियों को सौंपा। इसी क्रम में गुठनी प्रखंड के योगियाडीह गांंव में आयोजित किसान चौपाल में कृषि समन्वयक अखिलेश कुमार ने उपस्थित किसानों से कहा कि सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का सदुपयोग कर अपनी स्थिति को सुदृढ़ करें।
इस दौरान उपस्थित किसानों के द्वारा नीलगाय व जंगली सूअर द्वारा फसलों को बर्बाद किये जाने की समस्या को किसानों ने प्रमुखता से रखा।




Recent Comments