बसंतपुर वज्रगृह में मतपेटी हुआ जमा

परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : पहला चरण में बसंतपुर, भगवानपुर, गोरेयाकोठी व नौतन में हुए पैक्स चुनाव के बाद इन सभी प्रखंडों का मतपेटी
बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल वज्रगृह में जमा की गई। अपनी-अपनी कागजात के साथ बूथ के पीओ मतदान पेटिका जमा करने की तैयारी करते रहे। मतपेटी जमा करने का कार्य देर शाम तक चलता रहा। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मो. आशिफ,भू अर्जन पदाधिकारी सारण सह पर्यवेक्षक रजनीश कुमार, बसंतपुर के वरीय प्रभारी संजय कुमार उपस्थित थे।