सब्जी विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

✍परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन(सिवान): अंचल मुख्यालय स्थित सब्जी मार्केट की भूमि अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किए जाने, सब्जी मंडी की मिटते अस्तित्व और सब्जी मंडी में जलजमाव को लेकर शनिवार को मंडी के सब्जी विक्रेताओं ने सीओ रवींद्र मिश्र के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सब्जी विक्रेता सुरेश प्रसाद, गंगा प्रसाद, हरिलाल, मुकेश प्रसाद, कृष्ण जायसवाल, हरेराम प्रसाद, शिवनाथ साह, विजय प्रसाद, पारस भगत, छोटे भगत,
बालचंद साह आदि का कहना था कि सब्जी मंडी की भूमि लगातार अतिक्रमित हो जा रही है।