सिवान :बाल-विवाह व दहेजप्रथा उन्मूलन के लिये नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन
#परवेज अख्तर /सीवान

जीरादेई
 जीरादेई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ेयां के तत्वाधान में दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान के तहत कला जत्था टीम सं०- 1 के द्वारा गीत, संगीत व नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दहेज नहीं लेने, कम उम्र की शादी को रोकने और बाल विवाह मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गया। नाटक के द्वारा बताया कि दहेज लेना व देना सामाजिक अभिशाप के साथ कानूनी अपराध भी है। इस अवसर पर टीम लीडर प्रकाशपति तिवारी, केदार पटेल, विशाल कुमार ओझा, दिलीप कुमार यादव, आशीष कुमार, विनय कुमार, दिवाकर कुमार, नितेश कुमार, राकेश मिश्रा, नवनीत कुमार, प्रीती कुमारी, रंजन कुमारी के द्वारा “दहेज से करो परहेज” नाटक की प्रस्तुति की गई। इस नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार कर लोगों को जागरुक किया गया। उत्कृष्ट प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध होकर लोगों ने एक स्वर में दहेज ना लेने व कच्ची उम्र में शादी न करने का संकल्प लिया।

मौके पर मुखिया सुभाष शर्मा, उपेन्द्र उपाध्याय, बाबूलाल चौधरी, नित्यानंद ओझा, परमानंद शर्मा(सरपंच), मनोज ओझा( उप मुखिया), बी० डी० सी० दिनानाथ महतो, बैजनाथ चौधरी, दुर्गेश ओझा, भोलू ओझा, मोहन ओझा, छोटेलाल शर्मा, निखिल ओझा, रामप्रवेश ओझा, शिवनाथ यादव, संजय यादव, प्रधानाध्यापक रामाशंकर बैठा सहित हजारों लोग उपस्थित थे।