सबको न्याय और सुरक्षा- डीजीपी,नेशनल जर्नलिस्ट्स एशोसिएशन ने गुप्तेश्वर पांडेय को पत्रकार सुरक्षा सहित 20 सूत्री मांगों का सौपा ज्ञापन

ロबिहार पुलिस की कमान सँभालने पर दिया फूलों का गुलदस्ता

पटना।शनिवार को बिहार के नये डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से पटना में मिलकर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने,उनको त्वरित न्याय दिलाने सहित 20 सूत्री मांगो का ज्ञापन सौंपा।बिहार के जाने- माने पुलिस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय को सूबे की पुलिस का कमान सँभालने पर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया ।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्ता ने पत्रकारों की समस्यायों के बारे में उन्हें जानकारी दी और बताया की किस तरह सूबे के जिलों में प्रशासन पत्रकारों से दुर्व्यहार करते है और पत्रकारों के साथ कोई घटना होने पर FIR दर्ज करवाने में सभी पीड़ित पत्रकारों का पसीने छूट जाते है |

डीजीपी श्री पांडेय ने कहा कि सबको सुरक्षा और न्याय दिलाना पुलिस का पहला कर्तव्य है।हर हाल में पत्रकारों को सुरक्षा और त्वरित न्याय मिलेगा।इसके लिये जल्द ही सूबे में दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा।पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ है।उनका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष निरज कुमार सिंह तथा पटना के वरिष्ठ पत्रकार सह संयोजक किशोर कुमार चौहान थे।डीजीपी ने सभी जिले के पत्रकारों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतने का आदेश जारी करने का निर्देश डीजी लॉ एंड आर्डर को दिये है ।एसोसिएशन के
राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह,राजस्थान के संयोजक सतीश शांडिल्य, महाराष्ट्र के संयोजक दीपेंद्र कुमार सिंह सहित देश भर के पत्रकारों ने संगठन के मज़बूती और शशक्त बनाने के लिये सभी पत्रकार साथियों को एक जुट होने का आह्वान किया है।