दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

मझौलिया: आज दिनांक 25. 04. 19 को संध्या 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम चंपारण बेतिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय सदर तथा मझौलिया थाना मुफस्सिल थाना नगर थाना तथा अन्य थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं महिला तथा सशस्त्र बल के साथ ग्राम लाल सरैया में शराब तथा शराबियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 7500 लीटर पाश ( कच्चा सामग्री महुआ मीठा नौसादर का घोल) वहीं घटनास्थल पर ही विनष्‍ट किया गया तथा 250 लीटर देसी चुलाई तथा शराब बनाने के उपयोग में आने वाला तीन बड़ा गैस सिलेंडर तीन छोटा गैस सिलेंडर 5 पैकेट नौसादर अलमुनियम का तसला 20 पीस दो छोटा चूल्हा शराब बनाने के उपयोग में आने वाला तथा तीन मोटरसाइकिल के साथ एक शराब कारोबारी को नशे की हालत में वहीं घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार शराब कारोबारी को ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर इनके द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है शराब कारोबारियों को चिन्हित किया गया है तथा उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी अंकित की जा रही है l