
संजय विजित्वर (हाजीपुर)-समाहरणालय सभागार में बबन रावत, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग,भारत सरकार ने वैशाली जिले में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी, वैशाली, उदिता सिंह,पुलिस अधीक्षक, वैशाली, मनीष,अपर समाहर्ता, जितेंद्र कुमार शाह,सिविल सर्जन, वैशाली, अनुमंडल पदाधिकारी,हाजीपुर, कार्यपालक पदाधिकारी,हाजीपुर , जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,आदि उपस्थित थे।इस बैठक में एजेंडा वार विस्तृत चर्चा हुई जिसमें उपाध्यक्ष,बबन रावत ने प्राथमिकता देकर सफाई कर्मचारियों के रहने के लिए बहुमंजिला इमारत बना कर आवासन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया।इस बैठक में समीक्षा के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी,हाजीपुर ने बताया कि वैशाली जिले में मैन्युअल स्कावेंजर्स की प्रथा नहीं है।सीजनल सफाई कर्मियों को सफाई के दौरान सेफ्टी इक्विपमेंट के तौर पर बूट एवं ग्लव्स दिया जाता है तथा नियमित सफाई कर्मचारी में से 4 को एसीपी दिया गया है । नगर निकाय द्वारा, श्रम संसाधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी न्यूनतम मजदूरी दर के अनुरूप अनस्किल्ड मजदूर वाली राशि दी जा रही है । इस क्रम में उपाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों को किये जा रहे भुगतान के मोड ऑफ पेमेंट , ठेकेदार के द्वारा किये जा रहे भुगतान की समय- समय पर जांच आदि की जानकारी ली। इस संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि भुगतान सीधे खाते में जाता है एवं बीच-बीच में जानकारी ली जाती है और सेवानिवृत्त सफाई कर्मी को पेंशन दिए जाने के लिए 40 कर्मियों का पेपर अग्रसारित किया गया है । महिला सफाई कर्मी के कार्य के बारे में जब पूछा गया तो कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इनसे झाड़ू,पोछा का ही केवल काम कराया जाता है । उपाध्यक्ष द्वारा ईपीएफ की कटौती, हेल्थ कार्ड आदि के बारे में पूछा गया तो कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि ईपीएफ की कटौती नियमित तौर पर की जाती है एवं सिविल सर्जन के साथ समन्वय कर स्वास्थ्य जांच कराई जाती है । सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच के बिंदु पर जिलाधिकारी ने सभी का स्वास्थ्य जांच साल में दो बार करने का निर्देश दिया और गांधीजी की कही बात -अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रख कर जिला प्रशासन कार्य करता रहेगा एवं सफाई कर्मचारियों को सभी समुचित लाभ समय पर मिलेगें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थाने में आगन्तुक कक्ष बनाया गया है जहाँ वरीय पुलिस पदाधिकरी से मिल कर अपनी परेशानी बता सकते हैं। विशेष किसी परिस्थित में कभी भी आकर मिल सकते हैं ।




Recent Comments