दरियापुर (सारण)।
डेरनी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर ननटोला गांव में एक गर्भवती महिला को दहेज के लिये हत्या कर शव जलाने का मामला प्रकाश मेंआया है । जानकारी के अनुसार भेल्दी थाना क्षेत्र के गोसी छपरा निवासी मोहन महतो अपने पुत्री नीतू की शादी स्थानीय ननटोला गांव निवासी सुखी महतो के पुत्र जितेंद्र महतो के साथ वर्ष 2018 में हिन्दू रीति रिवाज के साथ कि गई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल वाले मोटरसाइकिल और चैन की मांग करने लगे तथा नही मिलने पर नीतु देवी को प्रतारित करने लगे जिसकी सूचना 01/05 को नीतु ने फोन पर अपने पिता को बताई थी इसके बाद 2 तारीख को गांव वाले ने मोहन महतो को पुत्री की हत्या कर शव को जलाने की बात बताई तब मोहन महतो ने घटना पुत्री के घर पहुंचे तो देखा कि वहां कोई नही था इस संबंध में मृतिका के पिता मोहन महतो ने सात लोगो को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिनमे पति जितेंद्र महतो , ससुर दुखी महतो , भैसुर सतेंद्र महतो, देवर दीपु महतो, गोतनी पुष्पा देवी व परोसी अमरेश महतो, तथा कृष्णा महतो है।




Recent Comments