कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : प्रखंड के सुवही गांव में बुधवार को आचार्य त्रिलोकी नाथ द्विवेदी एवं सुजीत तिवारी के नेतृत्व में छह दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को ले हाथी-घोड़े बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर नोनियापट्टी गांव होते हुए सिसवन पूरब पट्टी स्थित सरयू तट के पास पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
सुजीत तिवारी ने बताया कि महायज्ञ के दौरान रासलीला एवं रामलीला का भी कार्यक्रम आयोजित होगा।