
छपरा। छपरा बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह का आज छपरा में आगमन हुआ । छपरा परिषदन में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा अंग वस्त्र ,बुके एवं माला देकर भब्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन कुमार सिंह,जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं सदर मंडल के पूर्व अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री अर्धेन्दु शेखर,जिला किसान मोर्चा के प्रवक्ता,अशोक कुमार,राज कुमार,अभिषेक कुमार,किशन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता सामिल हुए। कार्यकर्ताओ ने माननीय मंत्री जी को छपरा में पहली बार आने पर गर्मजोसी से स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से छपरा के बारे में विस्तार से चर्चा किया।




Recent Comments