
छपरा- मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर मकेर थाना के ठहरा गाँव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से चौकीदार की माता की मौत हो गई।घटना के उपरांत चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया।मृतक महिला मकेर थाना में कार्यरत चौकीदार कमलेश पासवान की माता के रूप में किया गया।मौत की सूचना पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने रेवा घाट गंडक नदी पर स्थापित दरोगा राय पुल पर बास बल्ला लगाकर सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया।सड़क जाम होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व पदाधिकारी सड़क जाम को हटाने का प्रयास किया।लेकिन आक्रोशित परिजन आश्रितों को सरकारी मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे।मौत के बिरोध में सड़क जाम की खबर पर बीडीओ अविनाश कुमार द्वारा परिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपये का चेक तथा मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिया गया।और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर सङक यातायात बहाल कराया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा है।मृतका के पुत्र कमलेश के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया।घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।




Recent Comments