मकेर: मकेर थाना के चकिया गांव के समीप से गुजरने वाली नहर से रविवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। मृतक महिला की पहचान मकेर थाना के चकिया गाँव निवासी उजारी राम की 70 वर्षीय पत्नी मुनेश्वरी देवी के रूप में किया गया।परिजनों ने बताया कि मकेर में दूसरी बार घर में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के कारण छपरा- मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर सभी परिवार टेंट में रहने को मजबूर है।परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात में शौच के दौरान बाढ़ के पानी में डूबकर मौत होने की आशंका ब्यक्त किया। रविवार की सुबह परिजनों द्वारा महिला को खोज किया गया।लेकिन कही कोई सुराग नही मिल रहा था।पूरा परिवार खोज बिन में जुटा था।तभी नहर में मछली मार रहे लोगों के जाल में शव फंस गया।मछली मार रहे ग्रामीणों द्वारा जाल को पानी से बाहर निकाला गया तो जाल में महिला का शव पाया गया। जिसकी पहचान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जनकारी लिया।और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।परिजनों ने बताया कि घटना की जनकारी बीडीओ अभिनाश कुमार तथा सीओ सहदुल होदा को दिया गया है।परिजनों ने सीओ तथा बीडीओ से आपदा विभाग से मिलने वाली सरकारी राशि उपलब्ध कराने की गुहार लगाया।