परसा- विधान सभा क्षेत्र के सुतिहार बाजार पर राष्ट्रीय सहयोग पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक वर्मा तथा राष्ट्रीय महासचिव अजीत कुमार पाण्डेय ने भाग लिया।कार्यक्रम में उपस्तिथ कार्यकर्ताओ द्वारा अध्यक्ष तथा महासचिव को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में अध्यक्ष तथा महासचिव द्वारा परसा विधान सभा क्षेत्र से मुनिश्वर प्रसाद गुप्ता उर्फ मुन्ना सोनार को पार्टी का उम्मीदवार की घोषणा किया गया।उपस्तिथ कार्यकर्ताओ की सहमति से मुन्ना सोनार को अध्यक्ष द्वारा पार्टी का टिकट प्रदान किया।और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वर्मा ने कहा कि बिहार में जाति धर्म की नकारात्मक राजनीति के कुपरिणाम को जनता समझ चुकी है।जनता अब जाती धर्म से हटकर अपना प्रतिनिधि चुनेगी।रचनात्मक बदवाल लाने के लिए लोग राष्ट्रीय सहयोग पार्टी के उम्मीदवार मुन्ना सोनार को वोट कर जीत दिलाने की उम्मीद जताई।डॉ वर्मा ने कहा कि परसा विधान सभा के विकास के लिए पार्टी द्वारा मैप तैयार कर लिया गया है।उन्होंने परसा की समस्या की शिघ्र समाधान करना पार्टी के पहली प्राथमिकता होने की बातें कही।जबकि राष्ट्रीय सहयोग पार्टी के उम्मीदवार मुन्ना सोनार ने कहा कि परसा के विकास के लिए कृत संकल्पित हुँ।यदि परसा की जनता मुझे जनाधार देती है तो परसा में रोजगार सृजन कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।