सड़क दुर्घटना में ब्यवसायी की मौत,रसूलपुर बाजार में मातमी सन्नाटा

छपरा : एकमा-एनएच 531पर बुधवार की अहले सुबह रसूलपुर चट्टी स्थित हनुमान मंदिर के समीप छपरा से सीवान की ओर तेज गति से जा रही अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से 55 वर्षीय ब्यवस्सयी की मौत हो गई. मृतक ब्यवसायी रसूलपुर पंचायत के भूतपूर्व मुखिया स्व0 भैरव प्रसाद के इकलौते पुत्र आनंद प्रसाद बताये जा रहे है।मृदुल व मिलनसार स्वभाव होने के कारण दुर्घटना में हुई मौत की खबर सुनते हीं पुरे रसूलपुर बाजार में मातमी सन्नाटा छा गया।जानकारी के अनुसार आनंद प्रसाद रोजाना की तरह सुबह के चार बजे हनुमान मंदिर में दर्शन कर चाय की दुकान में चाय पीने जा रहा थे, ज्योंहीं उसने बसंती मार्केट के समीप सड़क पार कर रहा था तभी तेज गति से आर रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी।




Recent Comments