मढ़ौरा(सारण)। ईद को लेकर अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक शांति समिति की बैठक संपन्न हुई I बैठक में अनुमंडल के सभी प्रखंड से आए सीओ, बीडीओ, एसएचओ के साथ गणमान्य की मौजूदगी में शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाने की आमलोगों से अपील की गई । इस दौरान एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में पहले से चिन्हीत स्थानों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। सीओ और थानाध्यक्ष से एक एक कर सभी प्रखंड में नए स्थान का भी जहा से सौहार्द बिगड़ने की संभावना हो के बारे में पूछा । एसडीओ ने अनुमंडल के लोगों से मिल जुल कर आपसी प्रेम और सौहार्द के वातावरण ने ईद पर्व को मनाने की बात कही । कहा कि कही से भी किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर अनुमंडल मुख्यालय को अविलम्ब इसकी सुचना दी जाए । किसी तरह की बात को चाहे वह छोटी ही क्यो न रहे, अधिकारी खूद के स्तर तक सीमित नही रखे । समय से सूचना मिलने पर प्रशासन प्रभावी रूप से कार्रवाई और पहल कर सकेगा ।‌ एसडीओ ने सभी थाना अध्यक्ष से कहा कि सुबह से थाना की पुलिस गश्ती पर रहेगी । अनुमंडल प्रशासन की तरफ से चिन्हीत स्थानों पर दण्डाधिकारी और पुलिस बल मुस्तैदी से अपना काम करेगे । बैठक में डीएसपी नरेश पासवान ने भी सभी थाना अध्यक्ष को उनकी भूमिका की जानकारी दी । कहा कि बिना चूक का सभी थानाध्यक्ष अपनी भूमिका का ठिक से निर्वहन करेगे, ताकी अनुमंडल क्षेत्र में खुशी के माहौल में ईद सम्पन्न हो ।

बैठक में थे उपस्थित

बैठक में नपं चेयरमैन रूबी सिंह, नपं ईओ वीरेन्द्र मोहन, बीडीओ मढ़ौरा सुधीर कुमार, बीडीओ अमनौर मंजुल मनोहर मधुप, बीडीओ पानापुर राकेश रौशन, सीओ मढ़ौरा रविशंकर पाण्डेय, सीओ तरैया अंकु गुप्ता, सीओ मृत्युंजय कुमार सहित सभी प्रखंड के सीओ, बीडीओ और थाना के थानाध्यक्ष, स्थानीय विधायक प्रतिनिधि अनील सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष लालबाबू गिरि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।