मतदान केंद्र के अध्यक्ष बने शैलेंद्र प्रताप

इसुआपुर(सारण)। जदयू प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर अध्यक्ष तथा सचिव बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 297 मतदान केंद्रों का कार्य संपन्न हो गया है। इसुआपुर प्रखंड के अध्यक्ष छविनाथ सिंह ने इससे संबंधित सूची तरैया विधानसभा प्रभारी जीत नारायण मंडल को सौंप दिया। इस मौके पर प्रभारी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के एक पखवारे पूर्व ही कार्य संपन्न हो गया है। जिसके लिए अथक प्रयासरत रहे वरीय नेता प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह बधाई के पात्र हैं। साथ ही बताया कि शैलेंद्र जी स्वयं अपने गृह मतदान केंद्र संख्या 141 पर अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने इस कार्य में जागरूकता वह तत्परता के लिए प्रखंड अध्यक्षों तथा पंचायत अध्यक्षों को भी धन्यवाद दिया। इस मौके पर जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ‘राजू’, किशोर कुशवाहा, श्याम प्रसाद, अमीर साह, प्रदेश छात्र नेता रणवीर सिंह, सद्दाम सिद्दीकी, गोविंद शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, सत्येंद्र प्रसाद, लंकेश तिवारी, हरेराम तिवारी, अनवर हुसैन समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।




Recent Comments