जप्त बालू लदी ट्रक को लेकर फरार चालक ट्रक सहित गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण) -:
“”””””””””
अवैध बालू के परिवहन मे जप्त किए गए ट्रक लेकर फरार हुए चालक को डोरीगंज पुलिस ने ट्रक समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चालक मुफस्सिल थानाक्षेत्र के मुसेहरी गाँव निवासी सरोज राय बताया जाता जिसकी ट्रक कुछ दिन पूर्व बालू के अवैध परिवहन के दौरान पकड़ा गया था जिसे पुलिस को चकमा दे वह थाने से गाड़ी लेकर फरार हो चूका था जिसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश मे जुटी थी कि शनिवार की दोपहर बालू लदी ट्रक के साथ पकड़ा गया जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि ट्रक जप्त के मालिक के विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जाएगी
गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया