
पानापुर के एकमात्र बुथ पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न।
पानापुर (सारण) पानापुर प्रखंड के कुल ग्यारह पंचायतों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग लेनेवाले प्रत्यशियों की इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई आज इनके भाग्य का फैसला होगा। छपरा के इंजीनियररिंग कांंलेज में बने बज्रगृह में शनिवार की सुबह से पानापुर प्रखंड के सभी पंचायतों का बारी -बारी से गिनती किया जाएगा जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 20 अक्टूबर को पानापुर एवं मशरक प्रखंड में एक साथ चुनाव हुआ था। इस दौरान पानापुर में कुल 92876 मतदाताओं में 53714 मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस पूरे चुनावी प्रक्रिया में आधी आबादी का दबदबा बरकरार है। मताधिकार प्रयोग करने में भी पुरुष मतदाओं से महिला मतदाता काफी आगे रही है। महिला मतदाओं की कुल संख्या 53714 जिसमें 28690 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग कर पुरुषो को पीछे छोड़ दिया है। वोट प्रतिशत की बात करे तो पानापुर में कुल 57 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें महिलाओं का वोट प्रतिशत 65 है जबकि पुरुष 50 प्रतिशत पर सिमट कर रह गए है। फिलहाल प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने -अपने हिसाब से जोड़ घटाव का गणित कर जीत- हार का आकलन करने में जुटे हुए है।




Recent Comments