35 बोतल शराब बरामद

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: धनौती ओपी के भरथुई गांव के समीप से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान
35 बोतल शराब को बरामद किया। ओपी प्रभारी साहिद खान ने बताया कि भरथुई
मोड़ के समीप वाहन जांच हो रही थी तभी पुलिस को देख दो महिलाएं एक झोला
को फेंकती नजर आई और फरार हो गई। पुलिस ने झोला को बरामद कर जांच के
दौरान झोला से 35 बोतल शराब बरामद कर लिया।