छपरा। सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की गई जान, दूसरा घायल युवक रेफर बताया जा रहा हैं। घटना सोनहो टॉल प्लाजा के पास की बताई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक भेल्डी थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव के सत्यदेव राय का पुत्र 35 वर्षीय धर्मेन्द्र राय हैं, वही घायल कोरिया गांव का हीरालाल राम का 18वर्षीय पुत्र राकेश राम बताया गया। घायल को छपरा सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है जबकि मृतक धर्मेंद्र राय के शव को पुलिस ने सदर अस्पताल से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लगी है।