संत समागम में समाजसेवी ब्यास सिंह द्वारा निःशुल्क दवा और शुद्ध पेयजल की स्टॉल श्रद्धालुओ के सेवार्थ हुयीं शुरूसिवान : जिले के सिसवन स्थित आनंद बाग बखरी में संत समागम में आने वाले श्राद्धालु भक्तों के लिए कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के द्वारा निःशुल्क दवा, मिष्ठान्न तथा स्वच्छ जल की वितरण का शुभारंभ किया गया ।गुरुवार को समागम के शुभारंभ के समय से श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क दवा और शुद्ध पेयजल आपूर्ति की ब्यवस्था प्रारम्भ की गई।जो शिविर में लगे स्टॉल पर अवाश्यक सेवाओं के लिए तीन दिनो तक चलने वाले समागम में लोगों की सुबिधाओं का पूरा पूरा ख्याल रखेगा ।ज्ञात हो कि सावन पूर्णिमा के दिन से तीन दिनों तक यहा संत समागम चलता है।जहां दूर दूर से संत और उनके भक्त यहा पर पधारते है।उक्त स्थल पर बड़ी ही रमणीय भाव से श्राद्धालु भक्ति भाव प्रदर्शित करते है।मालूम हो कि जिले के समाजसेवी कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कई मौके पर समाजसेवा कर लोंगो के बीच अपनी पहचान बनाई है।हाल के दिनों में ब्यास सिंह द्वारा देवघर के श्रावणी मेले के रास्ते मे सिवान शिविर का संचालन पूरे सावन महीने तक किया गया।जहां कावरियों के बिश्राम से लेकर हर आवश्यक सेवाएं निःशुल्क सेवा भाव से दी गई।