✍️परमार मीडिया नेटवर्क

सीवान : बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के सुगम एवं सफल संचालन को ध्यान में रखते सीवान के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी,
अमित कुमार पांडेय द्वारा सोमवार को मतगणना स्थल डी०ए०वी० कॉलेज एवं वाहन कोषांग स्थल,राजेंद्र स्टेडियम तथा वी०एम० उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी-सह- जिला परिवहन पदाधिकारी,वाहन कोषांग द्वारा बताया गया कि राजेंद्र स्टेडियम से सीवान एवं बड़हरिया तथा वी०एम०उच्च विद्यालय से रघुनाथपुर,जीरादेई, दरौली,महाराजगंज, गोरियाकोठी एवं दरौंदा विधानसभा क्षेत्रों के अधिग्रहित वाहनों का ठहराव एवं मतदान केंद्रों पर भेजने की योजना है।

जिलाधिकारी द्वारा राजेंद्र स्टेडियम के आंतरिक परिसर एवं बाह्य क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान परिसर में जलजमाव पाए जाने पर वी०एम०उच्च विद्यालय में ही सिवान तथा बड़हरिया विधानसभा क्षेत्रों के अधिग्रहित वाहनों का ठहराव एवं डिस्पैच हेतु वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया।उन्होंने कहा कि जिन पचास मतदान दलों, पी०सी०सी०पी० में केवल महिला कर्मी एवं पुलिस बल है उनके लिए अलग तरह की व्यवस्था की जाय ताकि उनकी पहचान में कोई असुविधा न हो।

मतगणना स्थल पर निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई,ईंट सोलिंग तथा जल निकासी का कार्य चल रहा था। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित भवन प्रमंडल के कनीय अभियंता को निर्धारित अवधि में कार्य को पूर्ण करने के साथ-साथ कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद से समन्वय स्थापित कर परिसर की सफाई भी करा देने का निदेश दिया गया।