पानापुर (सारण)गुरुवार को थानाक्षेत्र के सभी सरकारी व निजी विद्यालय सहित विभिन्न कार्यालयो तथा समाजिक संगठनो द्वारा संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131 जयन्ति धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओ को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संबंध मे विस्तार पूर्वक बता गया।इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयो मे सांस्कृतिक कार्यक्रमो तथा पेंटिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दलितो ,पिछड़ो को शिक्षित कर व एकजुट करना हीं सही मायने मे अम्बेडकर की जयन्ति का अर्थ है:-सभापति।

थानाक्षेत्र के भोरहॉ हरिजन टोली मे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयन्ति धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत के पूर्व मुखिया सह माले नेता सभापति राय वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो,युवा समाजसेवी अनिल मल्होत्रा,संजीव कुमार राम,लगन राम सहित दर्जनो गणमान्य लोग उपस्थित थे।सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियो ने अंबेडकर साहेब की चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की तथा केक काटा।इस अवसर पर माले नेता ने कहा कि अस्ल मे भीमराव अम्बेडकर की जयन्ति की खुशी तब होगी जब सभी दलितो, पिछड़ो को शिक्षित किया जा सके तथा उन्हे एकजुट किया जा सके।संविधान मे आरक्षण की व्यवस्था होने के बावजूद निचले तबके मे अशिक्षा के कारण अगली पंक्ति मे बैठे लोग उसका उपभोग कर रहे हैं।