
दैनिक खोज खबर/दरियापुर(सारण)।राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं पंचायत भवनों में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रगान के बाद संविधान और देश की एकता-अखंडता की शपथ दिलाई गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय संझा में पवन कुमार सिंह, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर सिंह तथा मध्य विद्यालय उर्दू फुरसतपुर में अनवार आलम ने झंडोत्तोलन किया। डेरनी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अकबरपुर पंचायत भवन पर मुखिया सरिता देवी, खानपुर पंचायत में मुखिया सुधीर कुमार अकेला उर्फ गुड्डू राम, हरिहरपुर पंचायत के पंचायत भवन पर मुखिया उपेन्द्र कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया।वहीं एसबीसीएम स्कूल के डायरेक्टर शिशुपाल सिंह, राज किशोर नर्सिंग कॉलेज सुतीहार के डायरेक्टर राज किशोर यादव, सागर हिल टॉप एकेडमी के डायरेक्टर विजय कुमार सिंह ने अपने-अपने संस्थानों में झंडोत्तोलन किया। प्रखंड बीआरसी कार्यालय में बीईओ राजेश कुमार साथ ही खानपुर दलित टोला पर रामदेव राम ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया।इसके अलावा मटिहान पंचायत भवन में मुखिया चंद्रशेखर सिंह तथा ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल दरिहारा में डायरेक्टर पूनम देवी ने झंडोत्तोलन कर गणतंत्र दिवस मनाया। सभी स्थानों पर देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल देशप्रेम से सराबोर रहा।




Recent Comments