मांझी इंटर कॉलेज में प्राचार्य विवाद को लेकर सोमवार को भी ताला नहीं खुला
मांझी(सारण)। मांझी इंटर कॉलेज में प्राचार्य पद का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। सोमवार को भी कॉलेज का ताला नही खुला। कॉलेज खुलवाने पहुंचे प्रभारी प्राचार्य पृथ्वी नाथ ओझा को बैरंग वापस लौटना पड़ा। वहां पहले से मौजूद राजकिशोर गुप्ता के समर्थकों ने श्री ओझा के पहुंचते ही विरोध करना शुरू कर दिया। परिस्थिति को भांप कर उन्होंने मोबाइल से मांझी थाना पुलिस को इस बात की जानकारी दी। तब पहुंची पुलिस के आग्रह के बावजूद विरोधी ताला खोलने के मुद्दे पर राजी नही हुए और पुलिस को भी बैरंग वापस लौटना पड़ा। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि पंचायती विफल होने के बाद अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा है कि जिला शिक्षा प्रशासन कॉलेज में 42 दिनों से जारी विवाद का निपटारा करे उसके बाद ही तालाबंदी समाप्त किया जाएगा। तालाबंदी के कारण कई छात्र भी वापस लौटने को मजबूर हुए। प्रभारी प्राचार्य ने विरोधियों पर जोर जबरदस्ती का आरोप लगाया है।




Recent Comments