छपरा/ मढ़ौरा। मढ़ौरा प्रखंड के सलीमा पुर बाजार के प्रांगण में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया जिसमें सुबह 8:00 बजे बड़ी संख्या में जल भरने के लिए कलश यात्रा निकाली गई ,जिसमें गांव के हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया, कलश यात्रा सलीमा पुर बाजार से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुआ मध्य विद्यालय सलीमा पुर पोखरा पर जलभरी किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हुए हाथी, घोड़ा, ऊंट रथ,एवं विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रहा ,अखंड अष्टयाम का आयोजन समस्त ग्रामीण जनता के सहयोग से किया गया जिसमें मुख्य रुप से, सबसे चौंकाने वाली बात यह रही मुस्लिम धर्म को मानने वाले ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर इस अखंड अष्टयाम में अपना योगदान दिया और भाग लिया विशेषकर उन्हीं के सहयोग से अखंड अष्टयाम का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्य रुप से, अनवर अली, पप्पू आलम, खुर्शीद आलम, मोहम्मद बबलू, मुमताज आलम, सलिमापुर के पूर्व मुखिया अरुण सिंह, संरपच संतोष कुमार राय,सुनील सिंह डॉक्टर मनिंदर सिंह बबलू सिंह राकेश सिंह, भरत सिंह,
बच्चा कुमार सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह मुन्ना सिंह, बिट्टू कुमार,राजेश तिवारी, काशीनाथ गिरी, धर्मेन्द्र कुमार साह, दिना नाथ साह, सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे,
मोहित कुमार,