
श्रीमदभागवत कथा श्रवण के लिए उमड़ रही हैं भीड़
पातेपुर(वैशाली)।पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के मालपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को सुनने के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंचे। शुक्रवार को वृंदावन से आए कथावाचक श्री मणिकांत ठाकुर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रेम प्रवाह पाठ की कथा सुनाई। कथा के चलते गांव और आसपास के क्षेत्रों का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं को कहा प्रेम ही एक ऐसा चीज है जिससे भगवान को भी जीता जा सकता है।भगवान में में विश्ववास रखें।उन्होंने नशा करने वाले लोगों को नशा को त्यागने का अपील की.इस दौरान उनके गायन पर श्रद्धालुओं झूमते कथा का आनंद उठा रहे थे.कथा के आयोजन को सफल बनाने में जानकीरमण तिवारी,राजेश तिवारी,रामसकल तिवारी,सोनू कुमार,अंशु कुमारी, अभिषेक तिवारी साजन,मनमोहन तिवारी, सुधीर तिवारी, ब्रजेश कुमार समेत अनेक लोग लगे हुए है।




Recent Comments