
मशरक के खाद्य दुकानो व जेनरल स्टोर पर मारा छापा,गुटखा और प्लास्टिक बरामद
✍️हरिकिशोर सिंह/मशरक(सारण)मशरक प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र में गुटखा और तंबाकू युक्त पान मसाले पर प्रतिबंध लागू होने के बाद मशरक प्रखंड के सीओ ललित कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन ने गुटखा व प्लास्टिक बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में पाँच दुकानदारों मनोज प्रसाद रस्तोगी धर्मदेव किराना स्टोर स्टेशन रोड,जितेन्द्र सिंह स्व बलिस्टर सिंह जेनरल स्टोर बस स्टेन्ड चौराहा,विजय कुमार पिता साहेब राय किराना दुकान ,भूषण किराना स्टोर पिता रामजन्म राय तरैया मोड़ चौराहा , दुकानों पर फाइन किया गया।इस अभियान के लिए इलाकों में कई टीमें लगायी है।बुधवार को तंबाकू व गुटखा की दुकानों व गुमटियों पर खुलेआम बिक्री की सूचना पर बाजार के स्टेशन रोड,मलमलिया बस चौराहा, सहित विभिन्न स्थानों पर सीओ ललित कुमार सिंह,थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा,दारोगा बी के सिंह,दारोगा मिथलेश कुमार की अगुवाई में छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान में लगभग दुकानदारों पर कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर जुर्माना किया गया। दल के सदस्यों ने विभिन्न ब्रांडों के पान मसाला एवं जर्दा और प्लास्टिक का विक्रय संचालक द्वारा करते हुए पाया गया।




Recent Comments