
सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़कर शिक्षकों ने 76 दिन बाद किया जॉइनिंग
गड़खा(सारण)। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी बन चुकी है। इसको लेकर देश में लॉक डाउन किया जा चुका है साथ ही मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया जा चुका हैं।नियम को पालन नहीं करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपट रही हैं।समान काम समान वेतन को लेकर शिक्षक संघ के निर्देश पर शिक्षक लोग 76 दिन हड़ताल पर रहे है पर वेतन नही मिलने और भुखमरी की स्थिति को देखते हुए शिक्षकों हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी ज्वाईनिंग शुरू हो गई।पहले मैं पहले मैं के चक्कर में हमेशा छात्रों को अनुशासन का पाठ सीखने वाले शिक्षक खुद सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए।सीआरसी केन्द्र कदना में एकाएक भीड़ की सूचना मिलने के बाद सीओ मो इस्लाइल सीआरसी केन्द्र पर जा शिक्षकों की ज्वाइनिंग मध्य विद्यालय रामपुर बहोरा मठ पर करवा दिया।इस सम्बंध में पूछे जाने पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार से पूछे जाने पर कुछ बताने से इन्कार किया। अंचला अधिकारी मो इस्माइल ने बताया कि शिक्षकों भीड़ की सूचना मिलने पर तुरंत ही प्रशासन द्वारा वहां से शिक्षकों का जोइनिंग केंद्र हटा दी गई, क्योंकि पहले से ही उसी केम्पस आदर्श मध्य विद्यालय कदना में कोरोनटाइन सेंटर है। जहां प्रदेश से आए हुए प्रवासी मजदूर ठहरे हुए हैं ऐसे में वहां भीड़ एकत्रित करना उचित नहीं था।




Recent Comments