
छपरा : सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई “एंजल द हेल्पिंग हैंड्स” द्वारा
इस दीवाली में भी एक दीया उनके नाम का जलाया गया जो हमारे शौर्य, पराक्रम व समर्पण के प्रतीक हैं।
शहीद हुए वीर जवान संतोष की शहादत को याद करते हुए रिविलगंज के मीडिल स्कूल के पास शहीद संतोष की प्रतिमा के पास 1001 दीये जला सामाजिक संगठन के युवाओं ने मनाई दिपावली। शहीद के नाम का पहला दीया शहीद संतोष की बेटी सीमा सिंह ने नम आंखों से अपने पिता को समर्पित किया। शहीद संतोष के भाई श्री विनोद सिंह ने अपने भाई को याद करते हुये कहा कि संतोष ने युवाओं में प्रेरणा का संचार भरा है युवावर्ग आज भी संतोष को याद कर गौरवान्वित महसूस करते है, मुझे अपने भाई पर गर्व है।

संस्था के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने दीप जलाकर शहीद संतोष को श्रद्धांजलि दी।हर दिवाली पर संस्था द्वारा शहीदों के नाम का दीया जलाया जाता है।संस्था के भँवर किशोर ने कहा कि युवाओं के तरफ से एक श्रधांजलि है हमारे देश के वीर सपूत संतोष को। संतोष हमारी शान है।संस्था के मुकेश ने कहा कि शहीद संतोष ने अपने जीवन के उद्देश्यों को सार्थक किया और देश प्रेम की उत्कृष्ट मिशाल पेश की।

शहीद संतोष कुमार सिंह, रिविलगंज के शमसुद्दीनपुर के निवासी थे. अक्टूबर,1999 में सेना मे शामिल शहीद संतोष ने भारत माता की रक्षा के लिये 27 मार्च, 2003 को अपने प्राणों को देश के लिये न्योछावर कर दिया. कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म अभिनेता प्रेम बबुआ ,जयप्रकाश शिक्षक तरुण,विनोद,राजकुमार विकास लालू सिद्धार्थ पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।




Recent Comments