छपरा : भोजपुरी फिल्मों की स्टार ख्याति सिंह के तरैया विधानसभा के चुनावी समर में कूदने की तैयारी चल रही है। इसके लिये तरैया में महिलाओं के उत्थान के लिए उनकी टीम कार्य कर रही है।नवंबर-दिसंबर में पूरे तरैया इलाके में सेनेटरी नैपकिन जागरूकता अभियान चलाने की योजना पर ख्याति सिंह की टीम अभी काम कर रही है।सभी तैयारियों के देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे कि कि आगामी विहार विधान सभा चुनाव में तरैया विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी पेश कर किस्मत आजमा सकती है।ख्याति सिंह की तरैया विधानसभा क्षेत्र से चुनावी समर में कूदने के संकेत फ़िल्म समीक्षक अनूप नारायण सिंह ने भी दिए है।

ज्ञात हो कि भोजपुरी फिल्मी स्टार ख्याति सिंह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मतंग सिंह की पत्नी है और तरैया के आकुचक गांव के मूल निवासी है मतंग सिंह. ख्याति सिंह दर्जनों सुपरहिट भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है ।