मांझी(सारण)। मांझी में 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्सोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख कमला देवी तथा बीडीओ नीलकमल ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। मांझी पीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार मांझी थाना परिसर में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में कुमारी देव मनी पशु चिकित्सालय परिसर में डॉ हिमांशु राज विद्युत उपकेंद्र परिसर में जेई नरेंद्र कुमार मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में डॉ अभय कुमार सिंह इंटर कॉलेज परिसर में प्राचार्य सत्य प्रकाश, प्रसाद दलन सिंह उच्च विद्यालय, में प्रधानाध्यापक मुकेश सिन्हा हलखोरी साह उच्च विद्यालय में रईसुल इहरार खान मांझी पूर्वी पंचायत सरकार भवन पर निवर्तमान मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान मांझी माली टोला में पूर्व मुखिया अख्तर अली बीआरसी परिसर में बीईओ दिवाकर सिंह आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक अनीसुर्रहमान चैनपुर पंचायत भवन पर पूर्व मुखिया सत्य नारायण प्रसाद यादव दुर्गापुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका रूबी देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में मां सरस्वती विद्या मंदिर रघुनाथ गिरी के मठिया परिसर में अमरनाथ तिवारी तथा सम्बन्धित पंचायत भवनों पर मुखियों ने झंडोत्तोलन किया।